फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक समाज के मार्गदर्शक ही नहीं, राष्ट्र के भविष्य निर्माता भी हैं : डॉ. आरएन त्रिपाठी

विज्ञापन
लायंस क्लब गोमती की ओर से सम्मानित किए गए शिक्षक। क्लब
विज्ञापन
जौनपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर लायंस क्लब गोमती की ओर से रविवार की शाम को होली चाइल्ड स्कूल रुहट्टा में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 11 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. आरएन त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं। शिक्षक केवल विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान ही प्रदान नहीं करते, बल्कि उनके व्यक्तित्व, संस्कार, अनुशासन और नैतिक मूल्यों का निर्माण भी करते हैं। विशिष्ट अतिथि डॉ. अशोक कुमार सिंह रघुवंशी ने शिक्षकों के योगदान की सराहना की। समारोह में डॉ.जाह्नवी श्रीवास्तव, डॉ. जंग बहादुर सिंह प्रिंसिपल, डॉ. राजेश कुमार, नसीम अख्तर, प्रमोद कुमार सैनी, मोहम्मद अब्बास, प्रज्ञा मिश्रा, डॉ. सरला गुप्ता, किरण श्रीवास्तव, अर्चना गौड़ एवं डॉ. तसनीम फात्मा को अंगवस्त्रम एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। पत्रकारिता के प्रवक्ता श्याम नारायण पांडेय को भी मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। क्लब के अध्यक्ष सैय्यद हसनैन कमर दीपू ने कहा कि शिक्षक समाज के सबसे महत्वपूर्ण स्तंभों में से एक हैं। उनके ज्ञान, अनुभव और संस्कारों से ही देश का भविष्य आकार लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें