फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली पट्टी बांध जताया विरोध

Sat, 02 Apr 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू किए जाने की मांग को लेकर राज कालेज में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करते शिक्षक।
विज्ञापन
शिक्षक कर्मचारी संयुक्त महासंघ ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को डीएम के  माध्यम से पत्रक भेजकर पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल किए जाने की मांग की। शिक्षक गुट ने काली पट्टीबांधकर विरोध जताया।   महासंघ के जिलाध्यक्ष डा. समर बहादुर सिंह ने कहा कि सरकार ने बुढ़ापे की लाठी को छीन लिया है।
विज्ञापन


डा. प्रदीप सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन फिर से बहाल की जाए। पत्रक सौंपने वालों में डा. विजय सिंह, डा. शैलेंद्र सिंह, विनय मिश्र, विनय सरोज, वीर सिंह, महेश गुप्त, संतोष कुमार, अशोक मिश्र आदि मौजूद थे। उधर, पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग को लेकर शुक्रवार को माध्यमिक शिक्षक संघ नवीन गुट ने मूल्यांकन केंद्रो पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। 

जिलाध्यक्ष धमेंद्र यादव ने कहाकि सरकार ने पुरानी पेंशन व्यवस्था को खत्म करके शिक्षको के साथ  धोखा किया हैं। तत्कालीन शिक्षक नेताओं की लापरवाही का खामियाजा सभी को भुगतना पड़ रहा हैं। उपस्थित शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर मूल्यांकन किया। और कहाकि विधान सभा चुनाव में सरकार को इसका परिणाम  भुगतना पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें