माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला इकाई के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शनिवार को टीडी इंटर कालेज के सभागार में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
मुख्य अतिथि डीआईओएस गिरधारी लाल कोली ने अध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह, मंत्री सुधाकर सिंह, कोषाध्यक्ष मोहम्मद आजम खान, उपाध्यक्ष प्रेम बहादुर सिंह, अतुल सिंह, सतीश चंद्र सिंह, दयाशंकर सिंह, राज कुमार सिंंह,
संयुक्त मंत्री अखिलेश सिंह, राम अचल यादव, दिनेश चक्रवर्ती, गजाधर राय, संगठन मंत्री हृदय नारायण उपाध्याय, आय व्यय निरीक्षक दिलीप सिंह, मीडिया प्रभारी सुनील सिंह सहित कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को शपथ दिलाई।
पूर्व जिलामंत्री डा. प्रमोद श्रीवास्तव ने आभार जताया। इस मौके पर प्रधानाचार्य डा. वीरेंद्र प्रताप सिंह, डा. सुभाष सिंह, रणजीत सिंह, रामदत्त सिंह, अनिल सिंह, सुरेंद्र प्रताप सिंह आदि थे।