फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक संघ ने प्रधानाचार्य के निलंबन पर जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधि मंडल सोमवार को प्रांतीय उपाध्यक्ष रमेश सिंह के नेतृत्व में इंटर कालेज नेविढ़या का संपर्क कर विगत दिनों विद्यालय परिसर में पेड़ गिरने हुई बालिका की मौत पर शोक जताया और प्रधानाचार्य को निलंबन पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने नेताओं को बताया कि स्कूल के प्रबंध संचालक व मुख्य विकास अधिकारी ने प्राकृतिक घटना का जिम्मेदार बताकर उनको निलंबित कर दिया है। प्रबंध संचालक द्वारा की गई कार्रवाई पर प्रतिनिधिमंडल ने रोष व्यक्त किया। प्रांतीय उपाध्यक्ष ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा अधिनियम में कहीं नहीं लिखा गया है कि विद्यालय में हुई प्राकृतिक घटना के लिए प्रधानाचार्य दोषी होगा। विद्यालय में प्रत्येक तरह के प्रबंधन की जिम्मेदारी प्रबंध संचालक व प्रबंधक की होती है। इस तरह ऐसे में प्रबंध संचालक व मुख्य विकास अधिकारी के ऊपर कार्यवाही होनी चाहिए। संघ ने तय किया कि माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधि मंडल प्रबंध संचालक व मुख्य विकास अधिकारी से मिलकर प्रधानाचार्य को तत्काल बहाल किए जाने की मांग करेगा। यदि प्रधानाचार्य की बहाली नहीं की गई तो संघ आंदोलन का रास्ता अख्तियार करेगा। जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। प्रतिनिधि मंडल में प्रान्तीय मंत्री डा. राकेश सिंह, जिलाध्यक्ष सरोज कुमार सिंह, जिलामंत्री तेरस यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें