फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपस्थित रहने पर शिक्षक का काटा वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिलने पर खंड शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र त्रिपाठी ने एक शिक्षक का दो दिन का वेतन काट दिया है। गुरुवार को क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मिरशादपुर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय मिरशादपुर, प्राथमिक विद्यालय मुरादपुर और कंपोजिट विद्यालय हरिहरपुर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने पाया कि कंपोजिट विद्यालय हरिहरपुर के प्राथमिक विद्यालय की शिक्षक मंजू दुबे दो दिन से बगैर किसी अवकाश के अनुपस्थित चल रही हैं। खंड शिक्षा अधिकारी ने उनका दो दिन का वेतन काटते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। कंपोजिट विद्यालय हरिहरपुर की प्रधानाध्यापिका गीता सिंह ने खंड शिक्षा अधिकारी को बताया कि मंजू दूबे बुधवार को भी नहीं आई थीं और गुरुवार को 7.30 बजे विद्यालय में उपस्थित होकर एक कक्ष का ताला तोड़ने का प्रयास किया। ताला नहीं टूटने पर वह विद्यालय से वापस लौट गई। अन्य विद्यालयों में सभी शिक्षक उपस्थित पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें