फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक का समाज में है सबसे ऊंचा दर्जा

Sat, 05 Sep 2015 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर टीडी कालेज में पूविवि के पूर्व कुलपति प्रो. केपी सिंह ने 98 शिक्षकों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विभिन्न विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

 
इस मौके पर डा. केपी सिंह कहाकि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नही होता अवकाश ग्रहण करने के बाद उसका कार्यक्षेत्र बदल जाता है। कालेजों में शिक्षकों के नाम पर एक-एक पेड़ लगाना चाहिए।

अरुणाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल माता प्रसाद ने कहाकि शिक्षक का समाज में सबसे ऊंचा दर्जा है। पूर्व सांसद कमला प्रसाद सिंह ने कहाकि शिक्षक समाज का निर्माता होता है।
विज्ञापन


प्रबंधक अशोक कुमार सिंह ने कहाकि रिटायर होने के बाद भी शिक्षकों को समाज निर्माण में योगदान देना चाहिए। श्रीप्रकाश सिंह, डा. डीआर सिंह ने विचार व्यक्त किया। प्राचार्य डा. राकेश सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।

इस मौके पर डा. केडी सिंह, डा.वीके त्रिपाठी, डा. अरविंद सिंह. डा. एसके वर्मा आदि थे। संचालन डा. आरएन त्रिपाठी ने किया। 

एसबीएस पब्लिक स्कूल में नगर शिक्षाधिकारी रमाकंात की देखरेख में शिक्षक दिवस मनाया गया। शिवांगी महिला महाविद्यालय के प्रबंधक आर आर त्रिपाठी ने शिक्षक दिवस पर महत्व पर प्रकाश डाला।

प्रधानाचार्य आनंद सिंह ने आभार जताया। आरएन टैगोर स्कूल में शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर शिक्षकों को सम्मानित किया गया। योगेश त्रिपाठी को बेस्ट टीचर का एवार्ड दिया गया।

जूनियर कक्षा में बेहतर शिक्षा के लिए सिकंदर यादव को सम्मानित किया गया। प्रबंधक डा. पीके सिंह ने शिक्षकों को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य डा. शीला सिंह ने आभार जताया।

तिलक कान्वेंट स्कूल में प्रधानाचार्य दिनेश प्रताप सिंह की देख रेख में शिक्षक दिवस मनाया गया। प्रबंधक केएन सिंह, ज्ञानप्रकाश सिंह, रमेश यादव आदि मौजूद रहे।

सेंट जोवियर्स स्कूल में प्रधानाचार्य सुनील कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में शिक्षक दिवस मनाया गया। एसएस पब्लिक स्कूल सिद्दीकपुर में  शिक्षक दिवस मनाया गया।

प्रधानाचार्य मधुलिका सिंह ने शिक्षक दिवस पर प्रकाश डाला। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। मां शारदा विद्यालय खानापट्टी में शिक्षक दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

प्राथमिक विद्यालय शुरआर पट्टी में खंड शिक्षाधिकारी संजीव सिंह ने पौध रोपण किया। लायंस क्लब की ओर से शहर के एक होटल में  शिक्षक दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 सीडीओ प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव, डा. अशोक सिंह, नगरपालिकाध्यक्ष दिनेश टंडन ने शिक्षक दिवस पर महत्व प्रकाश डाला। सीडीओं ने डा. जंगबहादुर, डा. एससी तिवारी, डा. सुधा, डा. रुचि शर्मा और रामआसरे सिंह को अंग वस्त्र देकर सम्मानित

 किया। इस मौके पर सोमेश्वर केशरवानी, शिवांनद अग्रहरि, डा. क्षितिज शर्मा, मो. मुश्तफा, डा. बीएस उपाध्याय. नीलम वर्मा, एमएम वर्मा आदि थी। हेमा श्रीवास्तव और संजय श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन


पूर्व माध्यमिक विद्यालय पचहटियां में बीएसए परहंस के अध्यक्षता में शिक्षक दिवस मनाया गया। खंड शिक्षाधिकारी ममता सरकार ने विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें