सिकरारा। भुआखुर्द गांव निवासी संध्या श्रीवास्तव (31) की वाराणसी के ट्रामा सेंटर में मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। वह रविवार को राजघाट के पास उस समय घायल हो गई थी जब एक ऑटो से डीडीयू नगर से कैंट बस स्टैंड जा रही थीं।
राज घाट के पास किसी ऑटो में किसी वाहन के धक्के से उसके साथ ऑटो में सवार दो युवतियों की मौके पर ही मौत हो गयी थी, जबकि संध्या को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। दुर्घटना में बेहोश होने के पहले उसने मोबाइल पर घर वालों को सूचित कर दिया था। जिसपर परिजन वाराणसी पहुंच गए थे। मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। ऐसे में माता कांती श्रीवास्तव बेसुध हो गईं हैं। पिता दिनेश गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा मित्र हैं। दो भइयों में वह अकेली बहन थी। बिहार में चयन से पहले वह क्षेत्र के माता प्रसाद इंटर कालेज भभौरी गोदाम में शिक्षण कार्य कर रही थीं। मौत की सूचना पर शिक्षकों व छात्रों ने दो मिनट का मौन रखकर उसे श्रद्धांजलि दी और शोक में विद्यालय बंद कर दिया गया।