फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में शिक्षक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकरारा। स्थानीय थाना क्षेत्र के शेरवा बाजार में शनिवार को दोपहर एक प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। सूचना पर क्षेत्राधिकारी सदर नृपेंद्र टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूछताछ की। उसकी पत्नी व पड़ोस के एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पत्नी के बार-बार बदले बयान ने मामले को संदिग्ध बना दिया।
विज्ञापन

शेरवां बाजार में बृजेश गुप्त पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहता था । बृजेश के पिता मनीराम मुंबई में शिक्षक थे। रिटायर्ड होने के बाद अपने दो पुत्रों के साथ वहीं पर रह रहे हैं । बृजेश क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय चांदपुर में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे। शनिवार को दोपहर 12 बजे बृजेश की पत्नी ममता की रोने-चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो देखा कि बृजेश बिस्तर पर मृत पड़े थे । किसी ने फोन पर पुलिस को सूचित किया तो एसओ विनय प्रकाश सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गए। उनके अनुसार गले पर रस्सी का निशान है जिससे मामला संदिग्ध लग रहा है। पड़ोसियों के मुताबिक बृजेश सरल स्वभाव के थे। पुलिस उनकी पत्नी से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि वह लगातार बायन बदल रही है। बिस्तर के पास के पास जमीन पर एक नायलॉन की रस्सी भी मिली है और मृतक के गले पर रस्सी के निशान घटना को संदिग्ध बना दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की असली वजह पता चल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें