करंजाकला क्षेत्र के जमुहाईं स्थित राष्ट्रीय पी जी कॉलेज में नवनिर्मित भौतिक विज्ञान विभाग को प?
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य ने बुधवार को पीजी कॉलेज जमुहाई में बने नवनिर्मित भौतिक विज्ञान प्रयोगशाला एवं व्याख्यान कक्ष का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने प्राणी विज्ञान में स्वर्ण पदक पाने वाली छात्रा पूनम यादव को भी सम्मानित किया।
कुलपति ने कहा कि प्रत्येक शिक्षक को पूरे मनोयोग से शिक्षण कार्य करना चाहिए, क्योंकि शिक्षक ही समाज का निर्माता होता है। अध्यक्षीय संबोधन में एमएलसी बृजेश कुमार सिंह प्रिंशु ने कहा कि राष्ट्रीय पीजी कॉलेज जमुहाई से मेरा विशेष लगाव है। मैं इस कॉलेज के विकास में हमेशा पूरे मनोयोग से सहयोग करता रहूंगा। विशिष्ट अतिथि डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि कि स्व. ठा. अमलदार सिंह ने इस ऊसर भूमि पर शिक्षा की ज्योति जलाई है। महाविद्यालय के प्रशासक अनिल अग्निहोत्री ने कहा कि महाविद्यालय के विकास में हर समय पूरी तरह समर्पित रहूंगा। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार सिंह ने आभार व्यक्त किया। संचालन डॉ. अंसार खां ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रध्यापक डॉ. कुंवर दिलीप प्रताप सिंह, डॉ. जगदीश प्रसाद सिंह, डॉ. मुरली श्याम, डॉ. विजय प्रताप सिंह, डॉ. इंद्रजीत सिंह, डॉ. अमित गुप्ता, डॉ. ज्योति मौर्य, डॉ. नीरज दूबे, डॉ. बालाजी, डॉ. विनोद कुमार सिंह, डॉ. प्रशांत सिंह, डॉ. आत्मा राम तिवारी, डॉ. कुंवर प्रताप सिंह, डॉ. सत्येंद्र कुमार यादव, डॉ. विवेकानंद चौबे, डॉ. विनोद कुमार सिंह, डॉ मनोज कुमार सिंह, डॉ. पारुली, डॉ. मंजुलिका यादव, डॉ. रणविजय सिंह, डॉ. अजय सिंह, डॉ. सचिन सिंह, डॉ. दिनेश राय आदि उपस्थित रहे।