फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरुष वर्ग में टीडी पीजी कालेज और महिला वर्ग में पीजी कालेज गाजीपुर चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
सीजौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के अंतर महाविद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में टीडी पीजी कालेज जौनपुर और महिला वर्ग में पीजी कालेज गाजीपुर चैंपियन रहा। प्रतियोगिता में अंशुल कुमार व शिल्पी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम पर प्रतियोगिता के अंतिम दिन सोमवार को हाफ मैराथन महिला प्रतियोगिता में ज्योति निषाद, हड़िया पीजी कालेज प्रथम रहीं। वहीं हैमर थ्रो महिला प्रतियोगिता में दिव्या शांडिल्य, मोहम्मद हसन पीजी कालेज, हैमर थ्रो पुरुष वर्ग में मो. ताबिस हड़िया पीजी कालेज ने बाजी मारी। पुरुषों की चार गुणे चार सौ मीटर रिले दौड़ के पुरुष व महिला वर्ग में पीजी कालेज, गाजीपुर सर्वजेता रहा। पुरुषों के 100 मीटर दौड़ में मोनू कुमार हड़िया पीजी कालेज, महिला वर्ग में पीजी कालेज गाजीपुर की नंदनी कटियार विजेता रहीं। निर्णायक की भूमिका दिनेश जायसवाल, कुलदीप सिंह, विनोद कुमार जायसवाल, कुमुद सिंह पाल, विवेक यादव, संतोष कुमार, धर्मेंन्द्र चौहान, नीलेश यादव व अरुण ने निभाई। समापन समारोह में खेलकूद परिषद के अध्यक्ष डाक्टर देवेंद्र प्रताप सिंह ने अतिथियों का स्वागत और संयुक्त सचिव विजय प्रताप तिवारी धन्यवाद ज्ञापित किया। मुख्य अतिथि वित्त अधिकारी संजय कुमार राय और विशिष्ट अतिथि केएनआई पीजी कालेज के प्राचार्य डाक्टर आलोक सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। अध्यक्षता कुलसचिव महेंद्र कुमार ने किया। इस अवसर पर डाक्टर रामाश्रय शर्मा, अशोक कुमार सिंह, डाक्टर विनय वर्मा, डाक्टर राकेश यादव, अशोक कुमार सिंह, जितेंद्र बहादुर सिंह, डाक्टर शेखर, रजनीश कुमार सिंह, डाक्टर राजेश सिंह, अशोक सिंह, मोहन चंद्र पांडेय, भानु प्रताप शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें