छात्रों ने आरोप लगाया कि पूविवि की कार्य प्रणाली पूरी तरह से विधि छात्रों के अहित में लगी है। लॉ की न तो परीक्षा समय पर होती है, न ही परीक्षा परिणाम आता है और न ही अंक पत्र समय से आता है। चेतावनी दी कि व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो विवि के खिलाफ संवैधानिक तरीके से लड़ाई लड़ेंगे। इस मौके पर छात्र नेता गौरव सिंह, शरद यादव, कृष्ण कुमार, शशिकांत, चंदन, सुनीता गुप्ता आदि मौजूद थे।