फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5000 मीटर में टीडी कालेज के विनोद व पीजी कालेज गाजीपुर की शिल्प अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टे डियम में शनिवार को अंतर महाविद्यालयीय एथलेटिक (पुरुष/महिला) प्रतियोगिता के दूसरे दिन पुरुष वर्ग 200 मीटर दौड़ में टीडी पीजी कालेज अंशुल कुमार को पहला स्थान, पीजी कालेज गाजीपुर के अनिल कुमार को दूसरा एवं टीडीपी कालेज के मोनू कुमार को तीसरा स्थान मिला। महिला वर्ग में मो. हसन पीजी कालेज की सभ्या पटेल को पहला, टीडी की नीशू कुमारी को दूसरा एवं पीजी कालेज गाजीपुर की भाविका तीसरा स्थान मिला। पुरुष वर्ग हाई जंप में टीडी कालेज के अमन सिंह को पहला, पीजी कालेज गाजीपुर के रामजी सिंह कुशवाहा को दूसरा एवं टीडी कालेज के दीपक कुमार को तीसरा स्थान मिला। महिला वर्ग ऊंची कूद में मलिकपुरा पीजी कालेज गाजीपुर की दीपिका कुमारी को पहला, श्री कृष्णा पीजी कालेज मऊ की ज्योती सिंह को दूसरा, एवं राजकीय महाविद्यालय युसुफपुर गाजीपुर की साक्षी गुप्ता तथा नागरिक पीजी कालेज जंघई की प्रिया यादव ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान मिला। पुरूषों की 1500 मी की दौड़ में मो. हसन पीजी कालेज, जौनपुर के करन यादव ने प्रथम स्थान, मो. हसन पीजी कालेज जौनपुर के पवनदीप यादव ने द्वितीय स्थान एवं रामअवध सिंह महाविद्यालय के सुनील कुमार -हजया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला 1500 मीटर दौड़ में पीजी कालेज गाजीपुर की शिल्पी यादव को पहला, गांधी शताब्दी स्मारक कालेज कोयलसा आजमगढ की किरन वर्मा को दूसरा एवं राम भजन कालेज मऊ की मंशा चौहान को तीसरा स्थान मिला। पुरूष 5000 मीटर दौड़ में टीडी कालेज के राम विनोद यादव को पहला, मो. हसन पीजी कालेज के विनीत रंजन यादव को दूसरा एवं पीजी कालेज गाजीपुर के दीपक सिंह यादव को तीसरा स्थान मिला। महिला वर्ग 5000 मीटर दौड़ में पीजी कालेज गाजीपुर की शिल्पी यादव को पहला ,राजकीय महाविद्यालय, सैदपुर गाजीपुर की प्रियांशी कुमारी को दूसरा एवं हण्डिया पीजी कालेज हण्डिया प्रयागराज की सुमन को तीसरा स्थान मिला। पुरूष डिस्कस थ्रो़ में राजा हरपाल सिंह पीजी कालेज सिंगरामऊ के रूद्र नारायण पाण्डेय को पहला, हंडिया पीजी कालेज के सौरभ मिश्रा को दूसरा एवं मां प्यारी देवी महाविद्यालय जौनपुर के सुमित यादव को तीसरा स्थान मिला। महिलाओं के डिस्कस थ्रो़ में सीताराम महाविद्यालय गाजीपुर की आशिका यादव को पहला, राजा हरपाल सिंह पीजी कालेज सिंगरामऊ की अंतिमा मिश्रा को दूसरा एवं स्वामी सहजानन्द कालेज गाजीपुर की अनुष्का यादव को तीसरा स्थान मिला। पुरूष लांग जम्प में राजा हरपाल सिंह, हण्डिया पीजी कालेज के अभिषेक चौरसिया ने प्रथम स्थान, राजकीय महाविद्यालय गाजीपुरके बृजेश यादव को दूसरा एवं टीडी कालेज के आर्यन गुप्ता को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें