फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीडी कॉलेज ने शिक्षा को दी नई दिशा

Tue, 01 Mar 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने कहा कि टीडी कॉलेज की स्थापना राष्ट्रवादी सोच की परिचायक है। इसने शिक्षा को नई दिशा दी। इसकी स्थापना करके ठाकुर तिलकधारी सिंह ने महान कार्य किया है।
विज्ञापन


 इस कॉलेज में शिक्षा ग्रहण कर छात्र विश्व के कोने-कोने में  जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। शिक्षा की अलख घर-घर तक जगाने के लिए उन्होंने कॉलेज की स्थापना की जो पूरी तरह से साकार हो रहा है।

वह सोमवार को टीडी कॉलेज में आयोजित संस्थापक दिवस समारोह को संबोधित कर  रहे थे। कार्यक्रम में कॉलेज के टॉपर छात्र और विभिन्न प्रतियोगिताओं में पहला स्थान पाने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


 पूर्व सांसद कमला प्रसाद सिंह ने कहा कि कॉलेज की परंपरा को बनाए रखने में सभी को सहयोग करने की जरूरत है। ठाकुर साहब ने इंटर कालेज से लगायत स्नातकोत्तर तक की पढ़ाई का ध्यान रखा।

 प्राचार्य डा. राकेश सिंह द्वारा कॉलेज हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री कृपाशंकर सिंह ने कहा कि ऊंचाई प्राप्त करने के बाद भी किसी को अपने मूल को नहीं भूलना चाहिए।

 मुख्य अतिथि ने सरस्वती के चित्र पर दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। छात्राओं ने सरस्वती वंदना और कुलगीत प्रस्तुत किया। प्राचार्य डा. राकेश सिंह, प्रबंधक अशोक कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।

पूर्व विधायत सुरेंद्र प्रताप सिंह, केदारनाथ सिंह ने विचार व्यक्त किया। डा. ज्ञानानंद शुक्ल ने कालेज की प्रगति आख्या प्रस्तुत की। इस मौके पर जय प्रकाश सिंह, डा. राधेश्याम सिंह, अमर सिंह, गिरीश सिंह, बिंद प्रताप सिंह, प्रमोद

कुमार सिंह, श्रीप्रकाश सिंह, दिनेश सिंह, डा. प्रभाकर सिंह, डा. रमाशंकर पांडेय, डा. श्रीमती सरोज सिंह, डा. अरविंद कु मार सिंह, डा. डीबी मिश्र, डा. जीडी दुबे, डा. आरएन ओझा, डा. एके सिंह, डा. वीके त्रिपाठी आदि मौजूद थे। अध्यक्षता दुश्यंत सिंह ने की।  संचालन डा. केडी सिंह ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें