जौनपुर। टीडी इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. वीरेंद्र प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इसमें टीडी कॉलेज की टीम का ही बोलबाला रहा।
प्रतियोगिता के सीनियर बालक वर्ग के फाइनल मैच में टीडी इंटर कॉलेज ने पंचायत राज इंटर कालेज मोकलपुर को 21-5, 21-7 अंकों के अंतर से पराजित किया। जूनियर बालक वर्ग में भी टीडी इंटर कॉलेज ने पंचायतराज इंटरमीडिएट कॉलेज मोकलपुर को 21-2, 21-6 अंकों के अंतर से पराजित किया। जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग में वाकओवर के आधार पर टीडी इंटर कॉलेज को विजेता घोषित किया गया। सीनियर बालक वर्ग में टीडी इंटर कॉलेज के अभिषेक मिश्रा, वीरेंद्र विक्रम, शिवम यादव तथा पंचायतराज इंटरमीडिएट कॉलेज, मोकलपुर के शिवम सिंह यादव का चयन कर मंडलीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। जूनियर बालक वर्ग में टीडी इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रत्युष सिंह, सचिन यादव, हर्षित राय का चयन मंडलीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। सीनियर बालिका वर्ग में टीडी इण्टर कॉलेज की आयुषी गुप्ता, आर्ची गुप्ता, रुचि उपाध्याय का चयन मण्डल प्रतियोगिता के लिए किया गया। जूनियर बालिका वर्ग में टीडी इंटर कॉलेज की सोनल गुप्ता, पूनम गौतम, प्रिया पाल एवं पंचायत राज इंटर कॉलेज मोकलपुर के आयूष का मंडल स्तरीय प्रतियोगिता का चयन किया गया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में रमेश चन्द्र सिंह एवं राजीव कुमार सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा सचिव डॉ. सुबास सिंह, जिला क्रीड़ा उपसचिव हृदय कुमार सिंह, राजीव सिंह, रमेश सिंह, रवि यादव, प्रदीप कुमार सिंह, विभूति विक्रम सिंह, अभिषेक सिंह, डॉ. अनिल कुमार शाही, अखिलेश कुमार यादव, राकेश कुमार, उदयराज यादव, प्रदीप यादव, कमलेश यादव आदि उपस्थित रहे। हृदय सिंह ने आभार प्रकट किया।