फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: नम आंखों से सुपुर्द-ए-खाक किए गए ताजिये और तुर्बत

विज्ञापन
इस्लाम की चौक से निकला चेहलुम का जुलूस। आयोजक
विज्ञापन
जौनपुर। शीराज-ए-हिंद जौनपुर का ऐतिहासिक चेहल्लुम सोमवार को अकीदत, गम और अनुशासनपूर्ण वातावरण में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। इमामबाड़ा शेख मुहम्मद इस्लाम मरहूम से निकला जुलूस रात में सदर इमामबाड़ा पहुंचा। जहां या हुसैन अलविदा की सदाओं और नम आंखों के बीच ताजियों एवं तुर्बत को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। चेहलुम की शुरुआत दो अगस्त की रात इस्लाम की चौक पर ताजिया रखने के साथ हुई। इसके बाद आयोजित शब्बेदारी की मजलिस में डॉ. कमर अब्बास ने जाकिरी की। अंजुमनों ने नौहाख्वानी और मातम पेशकर कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश किया। मजलिस में बिलाल हसनैन ने जाकिरी की। इसके बाद अंजुमन गुलशन-ए-इस्लाम ने आग में दहकती जंजीरों का मातम किया। मौलाना सैय्यद नदीम जैदी फैजाबादी ने खिताब किया। परंपरा के अनुसार मजलिस और मातम के बाद 19 सफर को ताजिया उठाया। कार्यक्रम में पूर्व एमएलसी सिराज मेहदी, नजमुल हसन नजमी, सैय्यद जाफर हसन जैदी करबलाई, सैय्यद लाडले हसन जैदी, सैय्यद कबीर जैदी, सैय्यद जमीर जैदी, शाहिद जैदी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें