फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: आईटीआई सिद्धीकपुर में 200 पदों पर टाटा मोटर्स करेगा कैंपस सेलेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्हनी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिद्धीकपुर में आगामी 2 जुलाई को देश की प्रतिष्ठित ऑटोमोबाइल कंपनी 'टाटा मोटर्स लिमिटेड लखनऊ' की ओर से कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान कंपनी द्वारा विभिन्न ट्रेडों के लिए कुल 200 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य मनीष कुमार पाल ने बताया की अप्रेंटिस ट्रेनिंग के लिए 18 से 25 वर्ष तथा टेम्परेरी वर्कमैन के लिए 18 से 32 वर्ष आयु के केवल पुरुष अभ्यर्थी आवेदन के पात्र होंगे। भर्ती प्रक्रिया में इलेक्ट्रिशियन, फिटर, मशीनिस्ट, मशीनिस्ट ग्राइंडर, मैकेनिक मोटर व्हीकल, पेंटर जनरल, टर्नर, वेल्डर, मैकेनिक डीजल, कोपा, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, आईसीटीएसएम, एमएमवी, मैकेनिक आरएसी, वायरमैन, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, इलेक्ट्रिशियन पावर एंड डिस्ट्रीब्यूशन, टूल एंड डाई मेकर, मैकेनिक ट्रैक्टर, शीट मेटल सहित विभिन्न ट्रेडों के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।

चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, साक्षात्कार, मेडिकल परीक्षण तथा दस्तावेज सत्यापन शामिल होगा। प्लेसमेंट प्रभारी सुनील कुशवाहा ने बताया की इच्छुक अभ्यर्थी मूल प्रमाणपत्र, छायाप्रति, बायोडाटा, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो तथा बैंक विवरण के साथ 2 जुलाई को सुबह 9 बजे उपस्थित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें