फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बिना पंजीकरण अस्पताल-अल्ट्रासाउंड सेंटर मिलने पर करें कड़ी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। बिना पंजीकरण संचालित अस्पतालों और अल्ट्रासाउंड सेंटरों के खिलाफ अब कार्रवाई तेज होगी। ऐसे संस्थानों को हर हाल में बंद कराने का निर्देश जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने दिया है। शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा की।
विज्ञापन

डीएम ने जननी शिशु सुरक्षा योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को समय से भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एंबुलेंस सेवाओं की समीक्षा के दौरान सभी एंबुलेंस में उपलब्ध सुविधाओं और निर्धारित मानकों की जानकारी वाले स्टीकर चस्पा कराने को कहा। लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस में सभी जरूरी उपकरण उपलब्ध रखने और उन्हें पूरी तरह क्रियाशील रखने के निर्देश दिए।
सर्पदंश के बढ़ते मामलों को लेकर डीएम ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर एंटी स्नेक वेनम पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रखने को कहा। अधिक सर्पदंश वाले गांवों में ग्राम प्रधानों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सर्पदंश से होने वाली मौतों को न्यूनतम किया जाना है। टीबी मरीजों को उपचार और लक्षण, बचाव और उपचार के प्रति जागरूक करने को कहा गया। डेंगू मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति की समीक्षा कर प्रभावित क्षेत्रों में निरोधात्मक गतिविधियां तेज करने के निर्देश दिए गए। आरोग्य मेलों का आयोजन भी निर्धारित मानकों के अनुसार कराने को कहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें