फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में 'केमिकल खेल' का पर्दाफाश: क्लबों और पार्टियों में भेजते थे सिंथेटिक नशीला पदार्थ, चार आरोपी गिरफ्तार

Thu, 10 Sep 2026 10:44 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

जौनपुर जिले की पुलिस ने बहुत शक्तिशाली नशीला सिंथेटिक पदार्थ (एमडीएमए) बनाने और उसकी तस्करी करने वाले गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। हैरान करने वाली बात ये है कि चारों आरोपी पढ़े-लिखे हैं।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में सभी आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के केराकत थाने की पुलिस और स्वाट टीम ने स्टेशन रोड स्थित ग्रांड वेलकम होटल में मंगलवार की देर रात छापा मारा। टीम ने बहुत शक्तिशाली नशीला सिंथेटिक पदार्थ (एमडीएमए) बनाने और उसकी तस्करी करने वाले गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों कब्जे से 317 ग्राम निर्मित और 660 ग्राम अर्धनिर्मित एमडीएमए बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक बरामद एमडीएमए की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये है। इसका इस्तेमाल क्लबों और पार्टियों में किया जाता है। किस-किस क्लब और होटल की पार्टियों में इस्तेमाल होता है इसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सैदनपुर निवासी शशांक मौर्या उर्फ सम्राट उर्फ लालू, केराकत के मछली गली नरहन निवासी सुनील सोनकर, मोहल्ला शेखजादा निवासी राहुल सोनकर और चंदवक थाना के मुड़ैला निवासी शिवशंकर कुमार को बुधवार को अदालत में पेश किया गया जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन

छापा मारकर पकड़े गए आरोपी

एएसपी ग्रामीण आतीश कुमार ने बताया कि केराकत पुलिस को सूचना मिली कि स्टेशन रोड स्थित ग्रांड वेलकम होटल में कुछ लोग अवैध रूप से एमडीएमए का निर्माण कर रहे हैं। छापा मारा गया तो चार आरोपी पकड़े गए। इनके पास से मादक पदार्थ बनाने में प्रयुक्त उपकरण सहित अन्य सामग्री बरामद की गई। 9500 रुपये नकद और दो चार पहिया वाहन भी बरामद किया गया है। आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी भी जुटाई जा रही है। एमडीएमए की आपूर्ति कहां-कहां की जाती थी, इसका भी पता लगाया जा रहा है। गिरोह के दूसरे सदस्यों की पहचान की जाएगी।

आरोपी पढ़े-लिखे, गुजरात से ऑनलाइन मंगाते थे कच्चा माल
एएसपी ने बताया कि चारों आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि गुजरात के एक केमिकल फैक्टरी से ऑनलाइन कच्चा माल मंगाते थे। इसके बाद एमडीएमए तैयार करते थे। चारों आरोपी पढ़े-लिखे हैं। शशांक मौर्या ने एलएलबी किया है। तीन आरोपियों ने बीए और एमए की पढ़ाई की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें