अस्पताल में स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए आरआरटीम को वैक्सीन लगाती एएनएम। स्वास्थ्य विभाग
जौनपुर। स्वाइन फ्लू से बचाव और लोगों को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिलास्तरीय रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) तैयार कर लिया है।
फ्रंट लाइन में काम करने वाले डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को सुरक्षित करने के लिए मंगलवार को एचवन एनवन वैक्सीन लगाई गई। इसके बाद अब ब्लॉक स्तरीय टीम को सुरक्षित करने की तैयारी चल रही है। जिले के 21 ब्लॉकों में काम कर रही रैपिड रिस्पांस टीम को वैक्सीन लगाने के लिए खाका तैयार किया जा रहा है। जरूरत पड़ने टीम जिले के किसी भी स्थान पर पहुंचकर मरीजों को ट्रेस करेगी। पहले चरण में डॉ. संतोष जायसवाल, डॉ. जियाउल हक, जिला मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार यादव, एएमओ सान्वी मिश्रा, लैब टेक्निशियन अमित कुमार मौर्या और श्यामजीत पाल को वैक्सीन लगाई गई। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. संजय कनौजिया ने बताया कि जिला अस्पताल में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। जरूरी दवाएं भी वार्ड में रखी गई हैं।