फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: स्कूल नहीं आते सफाई कर्मी, शिक्षक लगाते हैं झाड़ू

विज्ञापन
विज्ञापन
बरईपार। परिषदीय स्कूलों में सफाई कर्मी नहीं आते हैं। शिक्षक स्वयं झाडू लगाते हैं। विद्यालय संचालन के संबंध में अध्यापकों को तो लंबी चौड़ी लिस्ट थमा दी जाती है। लेकिन स्कूल में साफ सफाई का इंतजाम नहीं है। शिक्षक-शिक्षिकाएं सफाई कर्मचारियों का इंतजार करते रहते हैं, लेकिन अधिकांश स्कूलों में सफाई कर्मचारी झांकने तक नहीं पहुंचते। शुक्रवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय जीरकपुर में सफाई कर्मचारी के नहीं आने पर स्वयं प्रधानाध्यापक रवींद्र बहादुर सिंह स्कूल में झाड़ू लगा कर परिसर एवं कमरों को साफ किया। परिषदीय स्कूल में ग्राम पंचायतों से ही कायाकल्प के तहत कार्य कराए गए, लेकिन साफ-सफाई को लेकर विद्यालयों से सौतेला व्यवहार किया जाता है। गांवों में तैनात सफाई कर्मचारी विद्यालयों की सफाई अपनी ड्यूटी में मानते ही नहीं। कुछ गांवों को छोड़ दें तो पूरे साल ऐसा ही होता रहता है, पंचायत विभाग की मानें तो सफाई कर्मचारियों को विद्यालय की साफ सफाई करना चाहिए पर कोई विद्यालयों की तरफ झांकने तक नहीं गया। प्राथमिक विद्यालय एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय जीरकपुर के प्रधानाध्यापक रवींद्र बहादुर सिंह, एवं चंद्रकांत पांडेय ने सफाई कर्मचारी के विरुद्ध जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है7
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें