फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्णकार चेतना रथयात्रा का जिले में हुआ स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वर्णकार चेतना रथयात्रा प्रदेश के विभिन्न जनपदों का भ्रमण करते हुए मंगलवार को जौनपुर में पहुंची। रथयात्रा का जिले में जगह-जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम प्रभारी अमर जौहरी के साथ स्वर्णकार समाज के लोगों ने रथ यात्रा का स्वागत किया। समाज के लोगों ने कार्यक्रम संरक्षक बाबूलाल स्वर्णकार, प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय सुनार महासभा उत्तर प्रदेश एवं कार्यक्रम संयोजक गोपाल सोनी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। नगर में रथ यात्रा का रिवर व्यू होटल से होते हुए ओलंदगंज, शाहीपुल, चहरसू चौराहा, कोतवाली चौराहा होते हुए हनुमान घाट पहुंचकर समापन हुआ। प्रतिष्ठित व्यवसायी विनीत सेठ, संदीप सेठ, उमा शंकर सेठ ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर कारीगर संघ के पदाधिकारी रविंद्र सेठ, नीरज सेठ, किशन सेठ, विष्णु सोनी, मोनू सोनी, सूरज सोनी, अमित सोनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें