खेतासराय। क्षेत्र के तरगहना गांव में सोमवार की सुबह एक किशोरी की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के किए भेज दिया। घटना से परिजनों में मातम छा गया।
क्षेत्र के तरगहना गांव निवासी प्रियंका (17) पुत्री प्यारेलाल बिंद नगर के निजी विद्यालय में कक्षा 11 की छात्रा थी। सोमवार की सुबह जब घर के सदस्य बांस काटने बाहर गए थे तो प्रियंका की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उपचार के लिए शाहगंज स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए। जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है प्रियंका इधर काफी दिनों से तनाव में रहती थी। उसने कुछ खा लिया था। प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने बताया किशोरी के विषाक्त पदार्थ खाकर मौत की सूचना मिली थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कारवाई की जाएगी।