फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में युवक ने फंदे पर झूल कर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। थाना के मुबारकपुर गांव में शुक्रवार की शाम युवक ने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर कब्जे में लिया। मुबारक़पुर गांव निवासी रामजी शर्मा का सबसे छोटा पुत्र विजय (22) मुंबई मे रहकर नौकरी करता था। कोरोना संकट के बाद तीन माह पहले घर आया था। शुक्रवार की शाम पांच बजे वह कमरे में गया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। काफी देर बाद भी वह बाहर नहीं आया तो परिजन उसे बुलाने पहुंचे। दरवाजा पीटने पर अंदर से कोई आवाज नहीं आई। दरवाजे में बने सुराख से झांककर देखा तो अंदर विजय फंदे पर लटका हुआ था। मौके पर पहुंचे एसआई राजेश यादव ने वीडियोग्राफी कराते हुए दरवाजा खोलवाया। शव को फंदे से उतारकर कब्जे में ले लिया। परिजनों के अनुसार विजय कुछ दिनों से अवसाद में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें