फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में एमएससी छात्र और युवती की मौत

विज्ञापन
सिकरारा के हरखपुर गांव में छत्र द्वारा खुदकुशी के बाद जांच करने पहुँची पुलिस व मोके पर जुटे ग्राम - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर/सिकरारा। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में शनिवार को संदिग्ध हाल में एमएमसी के छात्र और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही युवती की मौत हो गई। सिकरारा में छात्र के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मुंगराबादशाहपुर में पुलिस को बताए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

सिकरारा थाना क्षेत्र के हरखपुर गांव निवासी शोभनाथ निषाद का पुत्र गोविंद (22) टीडी कॉलेज में एमएससी कृषि प्रथम वर्ष का छात्र था। शनिवार की सुबह वह अपने कमरे में गया। काफी देर तक बाहर न आने पर घरवालों ने उसकी खोजबीन शुरू की। कमरे में गए तो छत की कुंडी से दुपट्टे के सहारे फंदे पर गोविंद का शव झूल रहा था। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गोविंद की मौत किन कारणों से हुई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया। बड़ा भाई अरविंद दुबई में रहता है। घर पर मां-पिता और तीन छोटी बहनें हैं। रो-रोकर सभी का बुरा हाल है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, मुंगराबदशाहपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव निवासी उपेंद्र सिंह की पुत्री गगन सिंह (25) स्नातक के बाद प्रयागराज में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। पिछले कुछ दिनों से वह घर पर ही थी। पुलिस की भर्ती में भी लिखित परीक्षा उत्तीर्ण कर ली थी। वह शुक्रवार की रात भोजन करने के बाद अपने कमरे में गई। सुबह काफी देर तक बाहर नहीं आई तो परिजन कमरे में गए, जहां गगन अचेत पड़ी थी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज पांडेय ने बताया हमें घटना की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें