रामनगर। नेवढ़िया थाने के सहजनी गांव में सरकारी नलकूप के पास शुक्रवार को वृद्ध का संदिग्ध हाल में शव मिला। मौके पर पहुंचे एसओ ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताते हैं कि सहजनी गांव में सरकारी नलकूप के पास सुबह जब ग्रामीण गए तो वहां एक वृद्ध मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। सूचना पाकर नेवढ़िया, सुरेरी थाने की पुलिस व सीओ मड़ियाहूं मौके पर पहुंचे। तलाशी के दौरान जेब से मिले आधार कार्ड के जरिए मृतक की पहचान लालचंद बनवासी निवासी ग्राम रामपुर निफ्सी थाना सुरेरी के रूप में हुई। पुलिस ने वृद्ध के पुत्र डॉक्टर व राजकुमार को बुलवाया। उन्होंने बताया कि पिता का दो वर्ष से मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। वह छह माह से लापता थे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।