फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस हिरासत से संदिग्ध फरार, दो हिरासत में ..

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। स्थानीय कोतवाली पुलिस की रुटीन चेकिंग अभियान में बैंक के बाहर से हिरासत में लिए गए संदिग्ध युवक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। काफी तलाश के बाद भी वह पुलिस के हाथ नहीं लगा। वहीं बाइक सवार दो संदिग्ध युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

कोतवाल जयप्रकाश सिंह मंगलवार दोपहर हमराहियों के साथ गश्त पर निकले थे। हुसैनगंज मोहल्ला स्थित यूनियन बैंक आफ इंडिया की शाखा में जांच के लिए पहुंचे। बैंक के बाहर खड़े युवक को संदिग्ध देख उससे पूछताछ शुरू किया। युवक के पास कोई पहचान पत्र आदि न मिलने व संतोषजनक उत्तर न देने पर हिरासत में लिया। शातिर युवक किसी तरह से पुलिस चकमा देकर फरार होने में सफल हो गया। युवक की तलाश में पुलिस काफी भागदौड़ करती रही। लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ सका। वहीं नगर के जेसीज चौक से पुलिस ने बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है।
बाइक टक्कर में युवक घायल
शाहगंज। क्षेत्र के ताखा पश्चिम गांव के समीप मंगलवार की दोपहर बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में बाइक सवार युवक शिव प्रसाद (45) पुत्र मिठाई लाल निवासी पवई जनपद आजमगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार हालत नाजुक बताई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें