मुंगराबादशाहपुर। क्षेत्र के तरहठी गांव में रविवार को मिनी समाजवादी मैराथन दौड़ आयोजित की गई। इसमें 50 लोगों ने हिस्सा लिया। मिनी मैराथन में प्रयागराज जिले के छतौना गांव निवासी सुशांक कुमार सभी को पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल कर लिया।
सुबह 10 बजे तरहठी चौराहे से मुख्य अतिथि सपा नेता राजेंद्र बहादुर यादव ने हरी झंडी दिखा कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। 6 किलोमीटर दूर तक सड़क के दोनों खड़े लोग धावकों का उत्साहवर्धन कर रहे थे । सुरक्षा में जगह जगह पुलिस के जवान भी तैनात थे। सभी को पीछे छोड़ते हुए सुशांक कुमार ने पहला स्थान प्राप्त किया। हसनपुर मुंगराबादशाहपुर निवासी नीरज मौर्या दूसरे और पीडवना प्रयागराज निवासी गणेश कुमार यादव तीसरे, नीभापुर जौनपुर निवासी श्यामपति यादव चौथे और आमापुर बेर्रा निवासी दिपू पाल पांचवें स्थान पर रहे।
मुख्यअतिथि ने विजेताओं को सम्मान राशि प्रदान की। विशिष्ठ अतिथि मनोज कुमार यादव और विशिष्ट अतिथि अभयराज यादव रहे। कार्यक्रम के आयोजक शिवमसिंह यादव ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अरुण कुमार यादव, संतोष यादव, अमित, यादव, आनंद यादव, श्रावण यादव, हरिओम यादव, संजीव यादव, भाई यादव सपा नेता राहुल यादव, पूर्व जिलापंचायत सदस्य मुन्नू यादव आदि मौजूद थे।