शाहगंज। क्षेत्र के बीबीगंज चौकी क्षेत्र के अर्गूपुर कला गांव स्थित जनता पूर्व माध्यमिक विद्यालय के मैदान में बुधवार को 1600 मीटर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 1600 मीटर मैराथन दौड़ में सूर्य प्रताप प्रथम व सूरज को द्वितीय स्थान मिला। प्रतियोगिता में 13 से 18 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि धर्मेंद्र यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया। यह प्रतियोगिता फैशन मार्ट महा मैराथन दौड़ के तहत आयोजित की गई है। विजेता को रेंजर साइकिल, स्वर्ण पदक और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। सूरज ने द्वितीय स्थान हासिल करने पर फैन, रजत पदक और सम्मान पत्र प्रदान किया गया। तृतीय स्थान पर रहे दीपू को बैट-बॉल, पदक और सम्मान पत्र दिया गया। इसके अलावा 10वें स्थान तक के प्रतिभागियों को भी विभिन्न पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के आयोजक विवेक जायसवाल रहे। इस अवसर पर संदीप अग्रहरि, विवेक यादव उर्फ विक्की, छेदी सिंह, संदीप यादव, राजेश यादव उपस्थित रहे।