जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेशचंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सर्वेक्षण 2025 के संबंध में कार्यशाला हुई। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में 1734 ग्रामसभा में 28 फरवरी 2025 तक सर्वेक्षण कार्य पूर्ण किया जाना है। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि मुख्य विकास अधिकारी व खंड विकास अधिकारी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करके सर्वेयर की समीक्षा भी की जाए। विकास खंड स्तर पर प्राप्त शिकायत प्रार्थना पत्र रजिस्टर का अवलोकन खंड विकास अधिकारी के द्वारा किया जाएगा। जनपद स्तर पर परियोजना निदेशक द्वारा प्रत्येक विकास खंड के रजिस्टर का अवलोकन व आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। ग्राम सभा सर्वे पूर्ण होने के पश्चात ग्राम सभा खुली बैठक करवाकर सूची अनुमोदन करवाया जाएगा। एपीलाईड कमेटी का अनुमोदन जनपद स्तर पर किया जाएगा। सीडीओ साईं तेजा सीलम ने कहा कि सभी अधिकारी बहुत ही गंभीरता पूर्वक जिम्मेदारी के साथ बिना किसी के दबाव में आए हुए सर्वे करे। किसी भी दशा में अपात्रों का चयन नहीं होना चाहिए। इस अवसर पर परियोजना निदेशक कृष्ण करुणाकर पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद