फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: छह नए वार्डों का सर्वे पूरा बोर्ड की सहमति का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। नगर पालिका परिषद जौनपुर ने हाल ही में जोड़े गए नये आठ में से छह वार्डों का सर्वेक्षण कार्य पूरा कर लिया है। इन वार्डों में अब संपत्ति व अन्य करों को लागू करने की प्रक्रिया शुरू होनी हैं। इसके लिए पालिका बोर्ड की बैठक में अंतिम स्वीकृति ली जानी बाकी है। नगर पालिका परिषद जौनपुर में वर्तमान में 39 वार्ड हैं, जिसमें तीन लाख से अधिक आबादी रहती है। इसमें आठ नए वार्ड वर्ष 2017 में नगर पालिका क्षेत्र में शामिल किए गए। इसमें देवचंदपुर, कलीचाबाद, हरदीपुर, सैदनपुर, मीरपुर, चांदपुर, डेरायुसूफ, गंगापट्टी वार्ड हैं। इसमें से छह वार्डो का सर्वे पूरा हो चुका है मात्र डेरायुसूफ व गंगापट्टी वार्ड का सर्वे चल रहा है। पिछले सात वर्षों से यहां के नागरिक टैक्स दायरे से बाहर रहे हैं, जिससे नगर निगम को संभावित राजस्व हानि हुई है। अब सर्वे के माध्यम से इन क्षेत्रों में मकानों की संख्या, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और अन्य संपत्तियों का आंकलन कर लिया गया है। हालांकि यहां पर अभी बिजली, पानी, सड़क व प्रकाश जैसी मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें