फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युतीकरण वाले 261 मजरों का सर्वे कार्य पूरा

Fri, 09 Jun 2017 12:47 AM IST
jaunpur
विज्ञापन
बिजलीघर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में सांसद केपी सिंह की अध्यक्षता में विद्युतीकरण कार्य की समीक्षा हुई। जिसमें  अधीक्षण अभियंन्ता विद्युत एके मिश्र ने बताया कि विद्युतीकरण 261 मजरों का सर्वे का कार्य पूर्ण हो चुका है। जिसका विद्युतीकरण का कार्य माह 12 जून के बाद प्रारम्भ किया जाएगा।
विज्ञापन


बुधवार की देर शाम हुई इस बैठक में अधीक्षण अभियंता ने बताया कि सांसद आदर्श ग्राम योजना बुढुपुर एवं आरा में पोल पहुंच चुके है। इन ग्रामों में विद्युतीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। आइपीडीएस योजना के अर्न्तगत जिले में जनपद के 8 नगरों में 33 केवी एसोसिएटेड लाइन बनाने में सिस्टम स्टेन्थिगं का कार्य एवं एलटी लाइन का निर्माण एवं डीटी लगाने का कार्य प्रस्तावित है। खेतासराय एवं जफराबाद मेें प्रस्तावित 33/11 केवीए विद्युत उपकेन्द्र का निर्माण कार्य प्रारम्भ हो गया है। जफ राबाद टाउन मे 12 ंएसटी पोल एवं खेतासराय में 166 एसटी पोल का का इरेक्शन हो चुका है। जफराबाद में 157 एलटी पोल, जौनपुर में 397, केराकत में 102, मड़ियाहूं में ं29 और मछलीशहर मेें 42 एलटी पोल लगाए जा चुके है।

नए विद्युत उपकेन्द्र के निर्माण की प्रगति में अलीगंज 33/11 केवी  नए विद्युत उपकेन्द्र लोड पर उर्जीकृत कर दिया गया है। 33/11 केवी  उपकेन्द्र लेदुका का 95 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र तरहटी दिसंबर 16 में पूरा हो चुका है। 33/11 केवी एक विद्युत उपकेन्द्र तसली केराकत में बन रहा है। जबकि सिपाह, बुढूपुर, एवं पट्टीनरेन्द्रपुर में उपकेन्द्र का निर्माण कार्य प्रगति पर है। मछलीशहर उपकेन्द्र की क्षमतावृद्वि कर दी गयी है।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव, विधायक रमेश चन्द्र मिश्र, दिनेश चौधरी, सुषमा पटेल, सांसद मछलीशहर प्रतिनिधि विजय चन्द्र पटेल, भागवत पाण्डेय, राजेश यादव, विधायक मड़ियाहूॅ प्रतिनिधि श्यामधर दूबे, सीडीओ शीतला प्रसाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें