फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जौनपुर के सूरज पहलवान ने वाराणसी के रोहित को दी पटखनी

विज्ञापन
रामनगर के उसराव गांव में आयोजित दंगल में कुश्ती लड़ते पहलवान। स्रोत-संवाद
विज्ञापन
रामनगर। विकास खंड के उसराव गांव में बृहस्पतिवार को विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के साथ-साथ अन्य राज्यों से आए पहलवानों ने अपने दांव-पेच का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

दंगल में जौनपुर के सूरज और वाराणसी के रोहित पहलवान के बीच मुकाबला आकर्षण का केंद्र रहा, जिसमें सूरज ने रोहित को पटखनी दी। वहीं जौनपुर के राजबहादुर पहलवान ने वाराणसी के अजय को चित किया। दिल्ली के सलमान पहलवान और वाराणसी के राम आशीष के बीच हुआ। मुकाबला बराबरी पर रहा। मेरठ के नसीम पहलवान और अजगरा के राहुल पहलवान के बीच भी जोरदार भिड़ंत हुई, जिसमें राहुल पहलवान ने बाजी मारी। विजेता पहलवानों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। संचालन महेंद्र सिंह ने किया। इसके पहले मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डॉ. हरेंद्र प्रसाद सिंह ने फीता काटकर दंगल का शुभारंभ किया। इस मौके पर सिरकोनी ब्लॉक प्रमुख वंशराज सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रविंद्र सिंह उर्फ पप्पू रघुवंशी, पूर्व प्रमुख अरविंद सिंह मखड़ू, प्रधान शिवशंकर सिंह, जिला पंचायत सदस्य आमोद सिंह रिंकू, राकेश पटेल, जटाशंकर पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें