अलग अलग गांवों में बुधवार को तालाब में डूबने से दो किशोरों की मौत हो गई। खेतासराय के बारा खुर्द वार्ड मे बुधवार को अपने ननिहाल आये किशोर की तालाब मे डूबने से मौत हो गयी गावं वालों ने कई घण्टे तक प्रयास किया लेकिन लाश नही मिल सकी थी।जौनपुर नगर कोतवाली के बड़ी मस्जिद निवासी अकरम का बेटा आदिल (16) खेतासराय के बाराखुर्द गांव में अपने ननिहाल अमीर उफ़ॱर लोद्दी के घर वैवाहिक समारोह में शामिल होने आया था। बुधवार को गांव के बच्चों के साथ वह फक्कड़ बाबा की पोखरी मे नहाने गया था।
आदिल डूबने लगा तो साथ में मौजूद लड़को ने मोहल्ले के लोगों को बताया। जब तक घटना की जानकारी गाँव व आस पास खड़े लोगों को होती आदिल तालाब मे पूरी तरह डूब चुका था। गांव वालों व कुछ मछुआरों की मदद से डूबे किशोर को निकालने का प्रयास किया। पता नहीं चला तो पुलिस ने जौनपुर से गोताखोरों को बुलाकर शाम पांच बजे शव को बाहर निकाला।खुटहन थाना क्षेत्र के अहिरखेतार गांव में मंगलवार को तालाब पर शौच को गये किशोर की पानी मे डूब कर मौत हो गई।
गांव निवासी जितेन्द्र उर्फ सोनू यादव पुत्र साहब लाल मंगलवार की दोपहर स्कूल से वापस घर आकर शौच के लिए ढेसुरा के तालाब पर गया था। आशंका है कि पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। तीसरे पहर मछली पकड़ने गए नाविको ने उतराया शव देख उसे पानी से बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।