जौनपुर। मॉनसून तो आ गया है लेकिन अभी भी जिले के लोग अच्छी बरसात के लिए तरस रहे हैं। वहीं जौनपुर से सटे जिलों में अच्छी बरसात हो रही है। मंगलवार को जौनपुर में करीब दो घंटे की बरसात के बाद गर्मी से थोड़ी राहत मिली लेकिन इसके बाद से उमस बरकरार है। बुधवार को दिनभर धूप और बादल की आंखमिचौली चलती रही। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री दर्ज किया गया।जौनपुर में पिछले तीन दिन अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया था। उमस और गर्मी बरकरार थी। मंगलवार को हुई बरसात के बाद मौसम थोड़ा ठंडा हो गया। इससे तापमान में तीन डिग्री की गिरावट आई थी। वहीं, बुधवार की सुबह से धूप और बादल का सिलसिला जारी रहा। हल्की हवा भी चली लेकिन उससे भी उमस में कोई कमी नहीं आई। दिन भी हुई धूप ने भी लोगों को काफी परेशान किया। बादल से बारिश की उम्मीद थी लेकिन पानी नहीं बररसा। मौसम वैज्ञानिक की मानें तो अच्छी बरसात के आसार फिलहाल नहीं हैं। अगले कुछ दिनों में भी इसी तरह की बौछारें जारी रहने की संभावना है। मानसूनी बादलों की सक्रियता बनी हुई है, जिससे रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी।
मौसम बदलने से बीमार पड़ रहे लोग-जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. अशोक यादव के मुताबिक मौसम बदलने के कारण लोग जल्दी-जल्दी बीमार पड़ रहे हैं। ओपीडी में सर्दी, खांसी, बुखार के मरीज बहुत आ रहे हैं। प्रतिदिन इनकी संख्या 150 से अधिक रह रही है।
एक सप्ताह का तापमान
तारीख
न्यूनतम
अधिकतम
28 जून
26
36
29 जून
27
38
30 जून
28
39
29 जून
29
38
30 जून
28
37
31 जून
27
36
एक जुलाई
27
33
दो जुलाई
27
33
(डिग्री सेल्सियस में)