फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जौनपुर के सुजीत ने पंजाब के मोहित को दिखाया आसमान

विज्ञापन
विज्ञापन
मतरी गांव में आयोजित दंगल में देश के विभिन्न राज्यों से आए पहलवानों ने अखाड़े में जोर आजमाइश की। सबसे महंगी कुश्ती जौनपुर के सुजीत पहलवान और पंजाब के मोहित पहलवान के बीच हुई, जिसमें सुजीत ने मोहित को चित किया।
विज्ञापन

दंगल में पंजाब, हरियाणा के साथ ही मेरठ, मुज्जफरनगर, सैफई, अयोध्या, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, चंदौली, बलिया, गोरखपुर, आजमगढ़, जौनपुर, मऊ, सुल्तानपुर के पहलवान पहुंचे थे। 48 पहलवानों की जोड़ियों ने अखाड़े में ताल ठोंकी। दंगल प्रतियोगिता समिति के संरक्षक फौजदार सिंह अखिलेश ने अखाड़े पर हनुमान जी का पूजन कर दंगल का उद्घाटन किया। उनके साथ आयोजक रियासत अली और मुख्य अतिथि वंदना पटेल, विशिष्ट अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने पहलवानों का हाथ मिलाकर मुकाबले की शुरुआत कराई। जौनपुर के किशन पहलवान ने वाराणसी के राजेश पहलवान को, अयोध्या के सुदामा ने वाराणसी के सिद्धू पहलवान को, वाराणसी के चंदन पहलवान ने चंदौली के आशीष पहलवान को, भदोही के राजा पहलवान ने मुजफ्फरनगर के प्रिंस पहलवान को, आजमगढ़ के मनोज ने जौनपुर के गोलू पहलवान को, जौनपुर के अनुराग पहलवान ने गोरखपुर के दिवाकर को चित कर मुकाबला अपने नाम किया। कुछ मुकाबले बराबरी पर भी छूटे। आयोजकों ने पहलवानों को पुरस्कार प्रदान किया। संचालन फौजदार शुक्ला ने किया। दंगल में जिलेदार सिंह, विजय सरोज, तीर्थराज पाल, अंकित सिंह, मोहम्मद इस्माइल, हरेंद्र सरोज, चिंतामणि वर्मा, बुद्धू पटेल, सुभाष यादव, सूरज यादव और छोटेलाल यादव आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें