डोभी। गाजीपुर से आनंद बिहार टर्मिनल जाने वाली सुहेलदेव एक्सप्रेस का ठहराव डोभी रेलवे स्टेशन पर भी होगा। इसके लिए पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक ने अधिसूचना जारी कर दी है। सात सिंतबर से अप व डाउन ट्रेनें यहां रुकेंगी।
सुहेलदेव एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों के ठहराव व आरक्षण केंद्र की मांग को लेकर बोड़सर गांव निवासी अजीत सिंह एक साल से हस्ताक्षर अभियान चला रहे थे। डोभी स्टेशन पर ट्रेन ठहराव के लिए सांसद वीपी सरोज ने रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव को पत्र भेजा था। इस संबंध में स्टेशन मास्टर राज नारायन भारती ने बताया कि नोटिफिकेशन जारी हो गया है। सात सितंबर से सुहेलदेव एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से रुकना शुरू हो जाएंगी। इसकी सूचना मिलने पर लोगों ने शनिवार को लोगों ने मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया।