फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक थाने पहुंचे मंत्री, अव्यवस्थाओं पर भड़के...

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी मंगलवार को अचानक लाइन बाजार थाना पहुंच गए। निरीक्षण के दौरान यहां कई अनियमितताएं मिलीं। जन सुनवाई रजिस्टर में दर्ज शिकायतों के बारे में जानकारी ली। फरियादियों को फोन कर निस्तारण की स्थिति के बारे में जानकारी ली। थाने की व्यवस्था पर बेहद खफा मंत्री ने एसपी को समुचित कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री मंगलवार को जिले में भ्रमण थे। दोपहर में जिला अस्पताल के निरीक्षण के बाद उनका काफिला डाक बंगले की ओर जा रहा था। इसी बीच अचानक वह लाइन बाजार थाने पर रुक गए। अंदर पहुंचे तो सिपाही एक फरियादी को किनारे बैठाकर बातचीत कर रहा था। मंत्री ने शिकायत के बारे में पूछताछ की तो पता चला कि अभी तहरीर नहीं मिली है। अंदर कार्यालय पहुंचे तो साफ-सफाई का अभाव था। जनसुनवाई और पासपोर्ट रजिस्टर निकलवाकर शिकायतों के निस्तारण की स्थिति देखी। उन्होंने रजिस्टर में दर्ज विशाल दुबे के नंबर पर फोन मिलाया और मोबाइल फोन खोने की शिकायत के बारे में पूछा। विशाल ने बताया कि तहरीर दे चुके हैं, लेकिन अभी तक कुछ हुआ नहीं। थाने में पैसा लिए जाने की बात से इनकार किया। एक अन्य शिकायतकर्ता जगदीश गुप्ता को फोन मिलाया तो उसने बताया कि कई दिनों से चक्कर काट रहे हैं लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ। निरीक्षण के दौरान एसओ मौजूद नहीं थे। मंत्री ने एएसपी सिटी डॉ संजय कुमार से इस पर जवाब मांगा। इसी बीच एसपी राजकरन नय्यर भी पहुंच गए। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने थानेदार की कार्यप्रणाली की शिकायत की। प्रभारी मंत्री ने एसपी को सभी शिकायतों की जांच कराकर तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। कहा कि किसी भी पीड़ित के साथ अन्याय न हो। निरीक्षण के दौरान डीएम मनीष कुमार वर्मा, सीडीओ अनुपम शुक्ल, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, विधायक रमेश मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें