फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले के खिलाफ एसयूसीआई ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बदलापुर कस्बे के इंदिरा चौक पर विरोध प्रदर्शन करते एसयूसीआई के कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
बदलापुर। वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले और उसके राष्ट्रपति निकोलस मादुरो व उनकी पत्नी का अपहरण करने के खिलाफ एसयूसीआई ने सात दिवसीय देशव्यापी विरोध सप्ताह मनाने का आह्वान किया है। एसयूसीआई कम्युनिस्ट पार्टी की जौनपुर जिला कमेटी ने बृहस्पतिवार को बदलापुर चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। इसके पहले सब्जी मंडी स्थित पार्टी कार्यालय से जुलूस निकाला गया। विरोध प्रदर्शन में लोग युद्ध रोको, युद्ध नहीं शांति चाहिए, पूंजीवाद साम्राज्यवाद मुर्दाबाद, अमेरिकी साम्राज्यवाद को वेनेजुएला से तत्काल दूर हटाओ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो व उनकी पत्नी को तत्काल रिहा करने की मांग की। इस दौरान नारेबाजी की गई। संगठन के जौनपुर जिला सचिव अशोक कुमार ने कहा कि अमेरिकी साम्राज्यवादियों का वेनेजुएला पर सैन्य हमला निंदनीय है। यह हमला केवल वेनेजुएला पर ही नहीं, बल्कि पूरे लैटिन अमेरिका पर है, जिसका उद्देश्य वहां स्थित सभी देशों को बंदूक की नोक पर अपने अधीन करना है। अमेरिका ने झूठा आरोप लगाकर वेनेजुएला पर हमला किया है। उसका मकसद तेल व खनिज पदार्थों को हथियाने के लिए वहां अपनी पिट्ठू सरकार बनाना है। कार्यक्रम को एसयूसीआई कम्युनिस्ट के जिला कमेटी सदस्य प्रमोद कुमार शुक्ल, राजेंद्र प्रसाद तिवारी, दिलीप कुमार ने भी संबोधित किया। इस मौके पर इंदु कुमार शुक्ल, राजबहादुर विश्कर्मा, रामप्यारे, विजय प्रकाश गुप्त, दिनेश कांत मौर्य, लालता प्रसाद मौर्य, मिथिलेश कुमार मौर्य, राकेश निषाद, संतोष कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें