फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पतंग प्रतियोगिता में सफलता प्रथम व वंदना द्वितीय

विज्ञापन
विज्ञापन
खेतासराय। क्षेत्र के बादशाही स्थित फुरकानिया हायर सेकेंड्री स्कूल परिसर में रविवार को आजाद शिक्षा केंद्र द्वारा सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए क्षेत्र के 20 विद्यालय के छात्रों का सौहार्द बाल मेला आयोजित किया गया। मेले में अधिकतर खेलकूद प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने बाजी मारी। इस दौरान आयोजित पतंग प्रतियोगिता में सफलता को प्रथम, वंदना को द्वितीय, स्लो साइकिल रेस में सोनिका का प्रथम, फूल सवेरा को द्वितीय स्थान मिला।
विज्ञापन

बटन टांकना प्रतियोगिता में प्रकाश को प्रथम व प्रिंस को द्वितीय स्थान, जलेबी रेस प्रतियोगिता में मोहम्मद को प्रथम व समीर को द्वितीय स्थान, जूनियर जोड़ी दौड़ प्रतियोगिता में शहाब और जैद की जोड़ी को प्रथम स्थान व अहमद और हाजी खान की जोड़ी को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। रोटी बेलन प्रतियोगिता में शाहापुर के राज को प्रथम व मछलीशहर के कृष्णा को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। पेटिंग प्रतियोगिता में सामाजिक सौहार्द विषय पर अजरा गुफरान को प्रथम व श्रेया को द्वितीय तो स्वच्छता विषय पर पेटिंग में मरयम बटूल को प्रथम व खुशी को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। बाल मेला का उद्घाटन मौलाना अब्दुल वहीद कासिमी ने किया। आयोजक नेसार अहमद ने कहा कि मेले का उद्वेश्य विभिन्न समुदाय के छात्र-छात्राओं के मध्य प्रेम व सौहार्द की भावना विकसित करना है।प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त कर छात्रों को डाक्टर वकील नजीर व अब्दुल्लाह फारुक द्वारा ट्राफी व मेडल वितरित किया गया। संचालन शकील आतिश व आभार हरिराम भील ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें