फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुभासपा 25 सीटों पर लड़ेगी चुनाव भाजपा नेतृत्व से की मांग : ओपी राजभर

विज्ञापन
बनेवरा गांव में पूर्व प्रधान दिनेश सिंह के भाई की पत्नी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते सुभा - फोटो : Archive
विज्ञापन
रामनगर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव में 25 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। पार्टी ने भाजपा नेतृत्व से मांग की है। बुधवार को ये बातें रामनगर के बनेवरा गांव में पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कही। वह गांव के पूर्व प्रधान दिनेश सिंह के छोटे भाई की पत्नी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जिस तरह छोटा परिवार सुखी परिवार का नारा दिया गया, उसी प्रकार छोटा प्रदेश विकसित प्रदेश होगा। पूर्वांचल को अलग प्रदेश बनाने की लड़ाई मैं बीते 24 सालों से लड़ रहा हूं। मंत्री ने कहा कि जितनी सीटें हमारी पार्टी जीती है, उतनी सीटों पर तो चुनाव लड़ूंगा ही, लेकिन पार्टी को मान्यता प्राप्त दल बनाने के लिए 13 विधायकों की जरूरत होती है, इसलिए पार्टी ने 25 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि 10 वर्षों की सरकार में 9 लाख 50 हजार नौकरियां बिना किसी लेन-देन के दी गई हैं। सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब सपा सरकार में नौकरियों का विज्ञापन निकलता था तो शिवपाल के चेले पूरे प्रदेश में घूम-घूम कर पैसों की वसूली करते थे। 10 साल पहले सड़कों की क्या स्थिति थी, आज प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें