फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पुश्तैनी जमीन को कब्जा कराने के आरोप में दारोगा लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
जफराबाद। थाना क्षेत्र के कचगांव (टेडवा) में एक पुश्तैनी जमीन को जबरन कब्जा कराने के मामले में पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ ने शुक्रवार को एक दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया। दरोगा जफराबाद थाने में तैनात था। पीड़ित महिलाओं ने जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई थी। पुलिस के अनुसार उक्त गांव निवासी ज्ञांती देवी, पूजा देवी और चांदनी शर्मा सहित कई महिलाओं ने एसपी को एक शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि उनकी पुश्तैनी आबादी पर जबरन कब्जा कराने में जफराबाद थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर संजय कुमार ने विपक्षियों से मिलकर अहम भूमिका निभाई। पीड़ित महिलाओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी पुश्तैनी भूमि का मामला न्यायालय सिविल जज जौनपुर में विचाराधीन है। इसकी अगली सुनवाई 03 जुलाई 2025 को निर्धारित है। इसके बावजूद दिनांक 26 जून को दोपहर 12 बजे थानाध्यक्ष व सब इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए परिवार की महिलाओं व पुरुषों को जबरन थाने उठा ले गए। इसी दौरान विपक्षीगण ने पुलिस की मौजूदगी में मिस्त्रियों की मदद से उनकी पुश्तैनी जमीन पर पांच फीट ऊंची दीवार खड़ी कर दी। पीड़ितों ने यह भी आरोप लगाया कि नीम के जिस पेड़ की पूजा की जाती थी, उसे भी कब्जे में ले लिया गया। साथ ही घर में मौजूद छोटे बच्चों को डराया-धमकाया गया और कहा गया कि किसी ने आवाज उठाई तो जेल भेज दिया जाएगा। महिलाएं जमानत कराके घर लौटीं तो देखा कि घर का सामान तोड़ दिया गया था, दीवार खड़ी कर दी गई है। पीड़ित महिलाओं ने एसपी से शिकायत की। पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ ने बताया कि उक्त प्रकरण में दोषी दरोगा संजय कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है। थानाध्यछ विश्वनाथ प्रताप सिंह को निर्देशित किया गया है कि पीड़ित पक्ष का मुकदमा लिख कर सूचित करने के साथ ही आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें