फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेवढिया थाने पर तैनात उपनिरीक्षक की मौत

विज्ञापन
देवरिया में मृतक उपनिरीक्षक इंद्रजीत प्रसाद की फाइल फोटो - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
नेवढ़िया। थाने पर तैनात उपनिरीक्षक इंद्रजीत मौर्या (59) सोमवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर वाराणसी में भर्ती कराया गया था। वहीं इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनकी तबीयत कुछ दिनों से खराब थी और जांच में पहले मलेरिया, बाद में टायफाइड निकला था?
विज्ञापन

उपनिरीक्षक इंद्रजीत प्रसाद मौर्या को कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। एक हफ्ते पहले उन्होंने जब जांच कराया तो रिपोर्ट में मलेरिया और टाइफाइड निकला था, जिसे उन्होंने गंभीरता से नहीं लिया। एक झोलाछाप से दवा लेते रहे। इससे उनकी हालत खराब होती चली गई। बीमारी की सूचना पर परिवार के लोग नेवढ़िया थाने पर पहुंचे थे। थानाध्यक्ष संतोष राय ने उपनिरीक्षक की स्थिति गंभीर देख कुछ दिनों के लिए अवकाश दे दिया। सोमवार की सुबह अचानक उपनिरीक्षक की स्थिति गंभीर होने लगी तो परिजन आनन-फानन में लेकर वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बेहतर उपचार के लिए बीएचयू रेफर कर दिया। बीएचयू ले जाते समय रास्ते में ही उपनिरीक्षक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें