फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: छात्रों ने विकसित भारत यात्रा का प्रसारण देखा

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में सोमवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के विभिन्न हिस्सों से जुड़े शिक्षकों और छात्रों से संवाद किया। साथ ही विकास योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार सबका साथ सबका विकास की सोच के साथ काम कर रही है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि इस यात्रा पर मात्र 10 दिन में ही 10 करोड़ से अधिक लोग जुड़ चुके हैं। अरुणाचल प्रदेश के मुकुट रत्न, अंजाव से लेकर गुजरात के पश्चिमी तट पर देवभूमि द्वारका तक, लद्दाख की बर्फीली चोटियों पर चढ़ाई और अंडमान के फ़िरोज़ा तटों की शोभा बढ़ाने तक, विकसित भारत संकल्प यात्रा ने देश के सुदूरवर्ती इलाकों में पहुंचकर सभी क्षेत्रों को गले लगाया है। इसका उद्देश्य देश के प्रत्येक नागरिक को सशक्त बनाना और 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के करीब लाने का साहसिक संकल्प दिलाना है। इस मौके पर कुलपति प्रो. वंदना सिंह, कुलसचिव महेंद्र कुमार, वित्त अधिकारी संजय कुमार राय, अमृतलाल, प्रो. देवराज सिंह, डॉ. मिथिलेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें