फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: विज्ञान प्रदर्शनी में 40 मॉडल दिखाकर छात्रों ने दिखाई अपनी वैज्ञानिक सोच

विज्ञापन
ट्रामा सेंटर में शोपीस पड़ी अल्ट्रासाउंड मशीन। संवाद
विज्ञापन
मड़ियाहूं। ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के उद्देश्य से भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के तहत संचालित आंचलिक विज्ञान नगरी, लखनऊ की ओर से सोमवार को बीएनबी इंटर कॉलेज में सचल विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने विज्ञान के विभिन्न मॉडलों का अवलोकन करके उनकी कार्यप्रणाली को समझा। प्रदर्शनी में दैनिक जीवन में मशीन विषय पर आधारित 20 स्वचालित तथा लगभग 40 विज्ञान मॉडल प्रदर्शित किए गए।
विज्ञापन

इन मॉडलों के माध्यम से लीवर, पुली, गियर, ऊर्जा, गति एवं अन्य वैज्ञानिक सिद्धांतों को सरल और रोचक तरीके से समझाया गया। आंचलिक विज्ञान नगरी की टीम के प्रमुख आशु एवं तकनीकी सहायक सूरज यादव ने वैज्ञानिक प्रयोगों का प्रदर्शन करते हुए विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया।
उन्होंने बताया कि सचल विज्ञान प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना, विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हो रहे नवीन विकास से उन्हें परिचित कराना है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवशंकर मिश्र, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। प्रदर्शनी के लिए विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला और उन्होंने विज्ञान मॉडलों के माध्यम से नई जानकारियां प्राप्त कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें