फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज में सकारात्मक परिवर्तन पैदा करें विद्यार्थी : डॉ. विनोद सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन विविध कार्यक्रमों का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन पैदा करना विद्यार्थियों की नैतिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करती है। स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन जैसे कार्यों में भागीदारी से छात्र समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं। छात्रों से अपील की कि वे एनएसएस के माध्यम से स्वयंसेवा को जीवन का अभिन्न अंग बनाएं।

विशिष्ट अतिथि प्रो. अजय प्रताप सिंह ने कहा कि स्वच्छता को केवल अभियान न मानकर जीवन का अभिन्न अंग बनाना चाहिए। इस अवसर पर शिविरार्थियों ने मुक्तांगन परिसर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया। कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम अधिकारियों ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के महत्व पर विशेष प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह, डॉ. अजय मौर्य, डॉ. विशाल यादव, डॉ. प्रमेंद्र विक्रम सिंह, डॉ. शशिकांत यादव एवं डॉ. अनुराग मिश्र उपस्थित रहे। शिविर में दिव्यांशु सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें