फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: विकसित भारत पर छात्रों ने रखे विचार, अभिनव कीर्ति पांडेय अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्हनी। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में मंगलवार को आयोजित भाषण प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने ‘विकसित भारत की संकल्पना’ और ‘सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं’ पर अपने विचार रखे। सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई प्रतियोगिता में अभिनव कीर्ति पांडेय ने प्रथम, वैष्णवी त्रिपाठी ने द्वितीय और मनीष जायसवाल ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के 53 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कुलपति प्रो. आरके सिंह के दिशा-निर्देशन में प्रतियोगिता आर्यभट्ट सभागार में आयोजित हुई। विद्यार्थियों ने विकसित भारत की परिकल्पना, जनकल्याणकारी योजनाओं और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विचार प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने सार्वजनिक मंच पर अपनी बात रखने के साथ सामाजिक सरोकार और नागरिक जिम्मेदारियों से जुड़े मुद्दों पर भी विचार साझा किए। निर्णायक मंडल में डॉ. श्वेता पांडेय, डॉ. सुरेंद्र सिंह, डॉ. विशाल यादव और डॉ. अजय मौर्य शामिल रहे। प्रतिभागियों का मूल्यांकन विषय-वस्तु, प्रस्तुतीकरण, तार्किकता, भाषा और अभिव्यक्ति के आधार पर किया गया।प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने युवा शक्ति की भूमिका, नागरिक जिम्मेदारियों और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन जैसे विषयों पर अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें