फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिसाइल और प्रोजेक्ट बनाने में निपुण हैं गरियांव स्कूल के छात्र

विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के गरियांव स्थित प्राथमिक विद्यालय की फोटो। संवाद - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। कंपोजिट विद्यालय गरियांव के छात्र जहां लाइब्रेरी में बैठक कर मिसाइल बनाने की कला सीखते हैं, वहीं टीवी कक्ष में बैठकर देश दुनिया की खबर देखते हैं। शिक्षकों ने मेहनत के बल पर विद्यालय की तस्वीर ही बदल दी है। विद्यालय छात्रों के लिए पूरी तरह से सुसज्जित है। आकर्षक पेंटिंग दीवारों पर बने चित्र, कैंपस गार्डेन, किचन गार्डेन लोगों को लिए आकर्षण का केंद्र बना है।
विज्ञापन

आठ निजी स्कूलों के बीच स्थापित इस विद्यालय में जब 2015 में शिक्षक संजय कुमार मिश्र पदोन्नति लेकर प्रभारी के रूप में आए तो टूटे फूटे दीवार वाले स्कूल में केवल 36 छात्र थे। आज मॉडल विद्यालय के रूप में स्थापित हो चुका है। छात्र संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। आज 400 से ऊपर छात्र यहां पंजीकरण करा चुके हैं। सभी के सहयोग और कंपोजिट धन से साउंड, सीसीटीवी कैमरा, लाइब्रेरी, डेस्क, बेंच, इंडिया मार्का हैंडपंप से व्यवस्थित डिजिटल स्मार्ट क्लास रूम में स्मार्ट टीवी, प्रोजेक्टर कंप्यूटर से छात्र मिशन प्रेरणा का हर कार्यक्रम देखकर प्रेरणा लक्ष्य को पा रहे हैं। मिशन कायाकल्प के हर पैरामीटर से पूर्ण टीएलएम बने हुए क्लासरूम बच्चों को प्राकृतिक शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। मॉर्निगिं असेंबली, क्लास, महापुरुषों के जन्म दिवस, रन फार यूनिटी पर दौड़, योग दिवस, शक्ति पूजन, रक्षाबंधन, होली, दीपावली, शहीद दिवस सहित हर पर्व पर मनाना, बाल संसद, अनुशासन, स्वच्छता जागरूकता मीना मंच, टीएलएम और प्रोजेक्ट वर्क मेला, खेल प्रतियोगिता के माध्यम से एक्स्ट्रा एक्टिविटी का आयोजन होता है।
प्रत्येक छात्र को राम कृष्ण बुद्ध मानकर बेहतर शिक्षा, संस्कार दिया जा रहा है। सभी शिक्षक अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से छात्रों को राष्ट्र सेवा के लिए तैयार कर रहे हैं। स्कूल में छात्रों के लिए सभी सुुविधाएं उपलब्ध हैं। - संजय कुमार मिश्र, प्रधानाध्यापक
विज्ञापन

मुझे इस विद्यालय का अध्यक्ष होने पर गर्व है। यह विद्यालय आश्रम पद्धति से चल रहा है। शिक्षक ऋषि की भूमिका में लगते हैं। प्रधानाध्यापक अपने आप में ही स्कूल हैं जो अत्यंत निष्ठा ईमानदारी कर्तव्य परायणता से कार्य कर रहे हैं। - संतोष कुमार गिरि, अध्यक्ष
मैं पहले कॉंवेंट स्कूल मुंबई में पढ़ती थी परंतु इस विद्यालय में शिक्षा प्राप्त करने से लगता है कि सारे जहां से अच्छा स्कूल है हमारा इस विद्यालय में आए दिन तमाम एक्टिविटी होती रहती है। मैं विद्यालय की प्रधानमंत्री हूं। - श्रेया गिरि (छात्रा) कक्षा 8
स्कूल में स्मार्ट क्लास से हम सबको स्मार्ट बनाया जा रहा है। पिछले सत्र में बीएसए के सहयोग से विद्यालय में नामांकन हुआ। मैं इस विद्यालय की मीना हूं। मेरे स्कूल में संचार के साधनों के साथ शिक्षा और संस्कार दिए जाते हैं। - अनन्या मौर्य (छात्रा) कक्षा 5
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें