फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान, कला प्रदर्शनी में छात्रों ने बनाए आकर्षक माडल

विज्ञापन
खेतासराय के मनेछा स्थित माडर्न कान्वेंट स्कूल में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी में माडल प्रस्तुत क - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
खेतासराय। क्षेत्र के मनेछा स्थित माडर्न कांवेंट स्कूल का पांचवां वार्षिक बाल मेला और विज्ञान कला प्रदर्शनी आयोजित की गई। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने आकर्षक शैक्षिक माडल प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का आरंभ डा. ओसामा ने फीता काटकर किया। छात्र-छात्राओं ने विज्ञान और कला की थीम पर बने तारकोल के मॉडल प्रस्तुत किया। मौके पर मोबशशिर, ़फैज, राशिद द्वारा थर्माकोल से बना ताजमहल, मोहसिन द्वारा निर्मित मैथ स्कायर, मरयम, अक्सा, सुमैया द्वारा निर्मित सोलर सिस्टम, ़फराज अजका द्वारा निर्मित हाइड्रोलिक लिफ्ट का मॉडल आकर्षण का केंद्र रहा। बाल मेला में छात्र-छात्राओं ने झूले, रिंग गेम, बाल गेम, ब्रिक गेम का खूब आनंद उठाया। खाने-पीने के सामान की खरीदारी की। मौके पर सोहराब अहमद, मजहर फुरकान, मुमताज, सामाजिक कार्यकर्ता आतिफ नसीम, अब्दुल्लाह ़फारूक, प्रधानाचार्य इंतेखाब अहमद आदि ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। संचालन कोऑर्डिनेटर मोहम्मद राशिद ने किया। आयोजक उप प्रबंधक इंजीनियर मोहम्मद आबिद ने लकी ड्रा का पुरस्कार वितरण और आगंतुकों का आभार ज्ञापित किया। इस मौके पर रोहित यादव, सैयद अऱकम, जोया रिजवी, नजराना आदि उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें