फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: छात्रवृत्ति न मिलने से भड़के छात्र, कुलपति को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
कुलपति को ज्ञापन देते पूर्वांचल विश्वविद्यालय के छात्र। संवाद
विज्ञापन
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में शुक्रवार को छात्र संगठन स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन ऑफ पूर्वांचल यूनिवर्सिटी ने कुलपति को उनके कार्यकाल के सफल दो वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर संगठन ने अनुसूचित वर्ग के छात्रों की अब तक लंबित छात्रवृत्ति को लेकर कड़ी नाराज़गी भी जताई और ज्ञापन सौंपा। छात्र संगठन के पदाधिकारियों ने कुलपति को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले अनुसूचित वर्ग के छात्रों को छात्रवृत्ति अब तक उपलब्ध नहीं कराई गई है। इसके चलते इन छात्रों को न केवल शैक्षणिक बल्कि आर्थिक संकटों से भी गुजरना पड़ रहा है। संगठन ने कुलपति से इस मुद्दे का तुरंत समाधान निकालने और छात्रवृत्ति वितरण की प्रक्रिया तेज करने की मांग की। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं हुआ तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ विश्वविद्यालय परिसर में जोरदार आंदोलन किया जाएगा। छात्र नेताओं ने कहा कि पिछड़े वर्ग और गरीब छात्रों को अनदेखा करना उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन ने डीएसडब्ल्यू कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी और जिम्मेदार अधिकारी पर छात्रों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया और उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की। छात्र नेताओं का कहना है कि छात्रों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय अधिकारी और कर्मचारी अपमानजनक व्यवहार करते हैं, जो किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं है। ज्ञापन सौंपते हुए छात्र नेताओं ने विश्वविद्यालय के कुलानुशासक पर भी गैर-जिम्मेदाराना रवैया अपनाने का आरोप लगाया। संगठन का कहना है कि कुलानुशासक की कार्यशैली छात्र हितों के विपरीत है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो उत्पन्न परिस्थितियों की जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी। इस मौके पर छात्र नेता एकत्रित रहे। इस मौके पर छात्र नेता मंगलम, शिवम सिंह, शानू, राहुल, मोहित आदि छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें