फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं माने छात्र, अनशन

Mon, 11 May 2015 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के बीटेक के छात्रों का धरना रविवार को भी जारी रहा। एसडीएम सदर शिव सिंह रविवार को दोपहर में छात्रों को समझाने के लिए विश्वविद्यालय पहुंचे थे।
विज्ञापन


काफी देर तक चली वार्ता के बाद भी कोई हल नहीं निकला। धरने पर बैठे छात्र कुछ मानने को तैयार नहीं हैं। छात्रों का कहना है कि जब तक उनके सातवें सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित नहीं किया जाएगा तब तक धरना समाप्त नहीं करेंगे।

 धरना पर बैठे दो छात्रों की हालत बिगड़ने पर सर्वेश राय और विनीत राय को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। छात्र अपनी मांग को लेकर विवि परिसर में धरने पर बैठे हैं।
विज्ञापन


 छात्रों का कहना है कि जब तक उनके सातवें सेमेस्टर की रिजल्ट घोषित नहीं किया जाता वह आठवें सेमेस्टर की परीक्षा में नहीं बैठेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले की जांच के  लिए कमेटी का गठन कर दिया है।

विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि छात्र अगले सेमेस्टर की परीक्षा खत्म कर लें। परीक्षा के बाद गायब हुई कापियों की जांच पूरी होने के बाद सातवें सेमेस्टर की परीक्षा करा दी जाएगी। छात्रों का नुकसान नहीं होने पाएगा।
विज्ञापन


 छात्रों को अपनी जिद छोड़कर परीक्षा की तैयारी करनी चाहिए। सेमस्टर परीक्षा मई से होनी है। विवि प्रशासन परीक्षा की तैयारी   में जुटा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें